Ghumla News: वीर शहीद को दिया गया श्रद्धांजलि
गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। संत पीटर्स उच्च विद्यालय सह अंतर कॉलेज टोंगो में बीएसएफ की 28वीं बटालियन के वीर शहीद जेवियर किंडो की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वर्ष 2012 में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले जेवियर किंडो को सभी ने नम आंखों से याद किया। शहीद जेवियर किंडो इसी विद्यालय के मेधावी छात्र रहे थे और वर्ष 1989 में यहां से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद जेवियर किंडो का जीवन और सर्वोच्च बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, स्थानीय गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.