गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: विशुनपुर। थाना क्षेत्र के सियार टोली निवासी स्व. चौकीदार किशून उरांव के 26 वर्षीय बेटे रविंद्र उरांव ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार को हुई। सूचना मिलने पर विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतक की मां बीरस मुनि देवी ने पुलिस को बताया कि शाम रविंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्हें लगा कि वह सो रहा है। बाद में कमरे में देखने पर रविंद्र को फंदे से लटका पाया। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। बिरस मुनि देवी ने बताया कि वह स्वयं निशक्त हैं। उनके पति किशून उरांव विशुनपुर थाना में चौकीदार थे, जिनकी ...