गुमला, अक्टूबर 25 -- करमा नाच प्रतियोगिता में 65 खोड़हा दलों की भागीदारी Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर एवं जारी प्रखंड के टोंगो,जरमना और मालम पल्ली में करमा नाच प्रतियोगिता 2026 धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में गुमला विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में तीनों पल्ली के कुल 65 खोड़हा दलों ने भाग लिया। टोंगो में 27,जरमना में 20 और मालम पल्ली में 18 खोड़हा दलों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि करमा नाच प्रतियोगिता में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति,परंपरा और पहचान को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जल,जंगल...