Ghumla News: विद्यालय के गोदाम का ताला तोड़ पांच बोरा चावल चोरी
गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय बसुआ के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पांच बोरा चावल चोरी कर लिया। घटना का खुलासा 29 अगस्त की सुबह विद्यालय खुलने के बाद हुआ। मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व गांधी नगर निवासी शमशेर अंसारी ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह वह विद्यालय पहुंचे। विद्यालय का कामकाज शुरू करने के दौरान जब उन्होंने गोदाम की ओर देखा तो ताला टूटा हुआ मिला। संदेह होने पर उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर जांच की। जांच के दौरान गोदाम में रखे पांच बोरा चावल गायब मिले। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षकों को घटना की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.