Ghumla News: वार्ड 14 में जलापूर्ति परियोजना को लेकर सामुदायिक बैठक
गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड 14 में विश्व बैंक से वित्तपोषित शहरी जलापूर्ति परियोजना को लेकर सोमवार को सामुदायिक परामर्श बैठक हुई। अध्यक्षता वार्ड पार्षद मोसर्रत परवीन ने की। बैठक में प्रस्तावित पाइपलाइन कार्य से जुड़ी स्थानीय जरूरतों, नागरिक सुविधाओं और निर्माण के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा हुई। परियोजना का क्रियान्वयन झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनी के कम्युनिटी रिलेशन मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का काम चरणबद्ध तरीके से होगा, ताकि लोगों को कम परेशानी हो। बैठक में काम शुरू करने से पहले सूचना देने, निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा संकेतक लगाने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और पैदल आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने पर चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.