गुमला, अगस्त 11 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के आताकोरा ठुटाटोली गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से बंगिया उरांव की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भैंस को घर के पास बांस के झुंड के समीप बांधकर रखा गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। भैंस की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने आपदा प्रबंधन मद से मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...