गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुई तेज बारिश और वज्रपात की घटना में रायकेरा गोंगरा टोली निवासी तेलानी तोपनो के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय दोनों बैल घर के समीप थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों बैलों ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित तेलानी तोपनो ने बताया कि उनके पति सलन तोपनो का पूर्व में निधन हो चुका है। वह बैलों के सहारे खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। दोनों बैलों की मौत से खेती कार्य प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत पीड़ित महिला ने प्रखंड प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...