गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: डुमरी। डुमरी प्रखंड के मझगांव गांव निवासी मनपईत देवी (50), पति जागेश्वर तुरी, सोमवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ खेत में बैल को खदेड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात से उसे हल्का झटका लगा। जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...