गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड के कुदा खास गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। ग्रामीण बुधवा सुरीन का बैल बारिश के दौरान घर के बाहर पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई।मवेशी मालिक के अनुसार बैल की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। बैल की मौत से खेती-किसानी के काम में परेशानी उत्पन्न हो गई है। बुधवा सुरीन ने घटना की जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी को देते हुए प्रखंड प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...