Ghumla News: लोहरा समाज की नई कमेटी गठित, हरदेव अध्यक्ष
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड के मिशन मैदान में लोहरा समाज की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायतों से समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। झारो निवासी हरदेव लोहरा को अध्यक्ष, बिनोद लोहरा को सचिव और सीता लोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष और सचिव का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित किया गया। बैठक में पंचायत स्तर पर भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया। समाज के विकास और उत्थान के लिए संगठित होकर काम करने का निर्णय लिया गया। वहीं, लोहरा जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी के कारण कई बच्चों की पढ़ाई और नामांकन प्रभावित हुआ। इस संबंध में सीआई रंजीत कच्छप को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया सुचारू कराने की मांग की गई। बैठक में सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.