गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोंगा गांव में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान और सदर अस्पताल गुमला के सौजन्य से एक दिवसीय एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे। शिविर में कुल 146 ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बीपी, शुगर,मलेरिया,टाइफाइड और एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर की डॉ. तन्नु कुमारी, डॉ. राज कुजूर, परामर्शी लतिक चंद्र कुम्भकार, लैब टेक्निशियन भरत राम, शिल्पी कुमारी और सुलोचना कुमारी ने मरीजों की जांच की।शिविर में ग्रामीणों को टीबी, एचआईवी-एड्स और एसटीआई के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य...