Ghumla News: लायंस क्लब ने शहर के कुएं में डाला ब्लीचिंग पाउडर
गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: गुमला। लायंस क्लब गुमला ने रविवार को जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर में जल शुद्धि अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया, ताकि वर्षा ऋतु में जलजनित बीमारियों की रोकथाम हो सके। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन पदम साबू ने किया। उन्होंने कहा कि बरसात में जल स्रोत दूषित होने से हैजा, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सचिव एमजेएफ लायन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि क्लब समाज सेवा के उद्देश्य से लगातार जनहित के कार्य करता रहेगा। अभियान में संजय कुमार अग्रवाल, मुरली मनोहर प्रसाद, अशोक जायसवाल, राज कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गुलाब चंद प्रसाद, अनुराधा प्रसाद, सरस्वती देवी सहित कई सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.