गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई ग्रामीणों के कच्चे और मिट्टी के मकान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को रहने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुपा टू गांव निवासी लक्ष्मी देवी का मिट्टी का मकान बारिश के कारण गिर गया। वहीं भड़गांव निवासी सरिता देवी का चार कमरों वाला मिट्टी का मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। इधर,दुम्बो भगतटोली निवासी फुलकारी उरांव का मिट्टी का मकान भी लगातार बारिश की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, भागकर बचाई परिवार ने जान पांडा मसिया गांव निवा...