गुमला, अक्टूबर 6 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात को डॉक्टर के नहीं रहने का मामला फिर सामने आया। नवागढ़ शाहीटोली निवासी सत्येंद्र भगत (35वर्ष) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। प्राथमिक जांच के बाद परिजनों को युवक को सदर अस्पताल गुमला ले जाना पड़ा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र भगत पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था,और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम परिजन गांव में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान घर में सत्येंद्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी रायडीह पहुंचे। वहां डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण एएनएम ...