Ghumla News: रायडीह में वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के खटखोर गांव निवासी 38 वर्षीय फिलिप लकड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम खटखोर स्थित यात्री शेड के समीप हुई। जानकारी के अनुसार फिलिप गांव में ही टहल रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाबत मृतक के छोटे भाई प्रफुल्ल लकड़ा ने बताया कि दुर्घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.