गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंडरा पंचायत के मोकरा पूजारटोली में पेपर ब्लॉक सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा से लाभुक समिति के चयन के बावजूद समिति को कार्यादेश का इंतजार करना पड़ा और इस बीच मांझाटोली का एक वेंडर निर्माण सामग्री और मजदूर लेकर पहुंच गया। उसने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत मद से सड़क निर्माण की योजना ग्रामसभा से स्वीकृत हुई थी। इसके लिए लाभुक समिति के अध्यक्ष और सचिव का सर्वसम्मति से चयन किया गया था। समिति पंचायत सचिव दिगंबर ओहदार से कार्यादेश मिलने की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी बीच वेंडर निर्माण स्थल पर पहुंचा और काम शुरू कर दिया। ...