गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की रायडीह प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टाना भगत भवन में जिला अध्यक्ष अनुप फ्रांसिस कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार के तहत रायडीह प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नए पदाधिकारियों की घोषणा पुनर्गठित कमेटी में सोमेश्वर टाना भगत को प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद एजाज एवं शशि उरांव को उपाध्यक्ष, मंटू मुंडा और जीतू चिक बड़ाईक को सचिव, सुरेंद्र एक्का को महासचिव, भागीरथी सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अनिल बाड़ा को प्रवक्ता बनाया गया। वहीं बहुरन उरांव, पुनई मुंडा, शेख अकबर और दीपक मिंज को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

संगठन को मजबूत करने की दिशा नवनियुक्त प्रखंड अ...