गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: डुमरी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत नटावल स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में संकुल स्तरीय रसोईया-सहायिकाओं का प्रशिक्षण हुआ। संकुल के 19 विद्यालयों से 34 रसोईया-सहायिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। बीआरपी, प्रभारी संकुल साधन सेवी और संयुक्त अभियान के कर्मियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में पोषण वाटिका की देखरेख, रसोईघर की साफ-सफाई, भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान सभी रसोईया-सहायिकाओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संकुल सचिव स्मिता तिर्की, ललिता खलखो, एमानुएल कुजूर, यूजीन तिग्गा, अन्ना बड़ा, अभय टोप्पो, प्रविला एक्का और अनुराधा तिग्गा मौजूद ...