गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । कार्तिक उरांव महाविद्यालय में युवा सृजनोत्सव 2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल और रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। दिन की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई। बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के बीच मुकाबले में प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही। बाद में उसका मुकाबला कॉलेज के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की टीम से हुआ, जिसमें कॉलेज टीम ने जीत दर्ज की।प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्या डॉ. सीमा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करता है। मैच का संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार और मनोज कुमार ने रेफरी के रूप में किया।दोपहर यह भी पढ़ें- Nainital News: ग्राफिक एरा ने जीता दो स्वर्ण और एक रजत पदक में पेंटिंग, कोल...