गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के भलदम चट्टी निवासी 30 वर्षीय दुर्गा चिक बड़ाइक ने सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे घर के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार दुर्गा की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजन घर पहुंचे और कमरे में दुर्गा को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल दुर्गा सदर अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...