गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: बसिया प्रतिनिधि कोनबीर नवाटोली स्थित मॉन्टफोर्ट स्कूल के मॉन्टफोर्ट मोंटेसरी होम में शुक्रवार को पेरेंट्स-चाइल्ड बॉन्डिंग डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों,अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी विश्वास, स्नेह, सहयोग और सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोविंशियल ब्रदर सतीश के डॉन थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर आरोग्यम, मॉन्टेसरी इंचार्ज एवं सहायक प्राचार्य ब्रदर अमर कंडुलना सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत व प्रार्थना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, राइम्स और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन...