गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: गुमला। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम अंबेराडीह के समीप छापेमारी कर मुर्गा लड़ाई कराने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि अंबेराडीह के समीप कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मुर्गा लड़ाई कराई जा रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...