गुमला, अक्टूबर 11 -- मुआवजा मिलने तक सड़क चौड़ीकरण रोकने की मांग Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। बाकुटोली-बानो सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित रैयतों ने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर विरोध तेज कर दिया है। रविवार को कामडारा प्रखंड के कुरकुरा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें प्रभावित जमीन मालिकों को मुआवजा मिलने तक चौड़ीकरण का काम स्थगित रखने की मांग की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कुरकुरा ग्रामसभा अध्यक्ष राजकुमार सुरीन, बेतरकेरा ग्रामसभा अध्यक्ष थोमस सुरीन और केंद्रीय शहीद स्मृति अध्यक्ष शिवराज बड़ाइक ने की। ग्रामीणों ने सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो से प्रभावित रैयतों को मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने की मांग की। रैयतों के अनुसार बाकुटोली मोड़ से चंदाटोली, कुरकुरा, टाटी और सरोम्बा होते हुए बानो के बिरसा मुंडा चौक तक सड़क निर्माण और चौड़...