गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र की फसिया पंचायत के ढोढरीटोली निवासी 30 वर्षीय सुनील उरांव की रविवार रात कुएं में डूबने से मौत हो गई। पानी भरने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सुनील उरांव मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। रविवार रात वह घर के कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सुनील को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...