गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले को पंचायत के माध्यम से दबाने के प्रयास में पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

जांच प्रक्रिया जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे पदमुक्त करने की विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। साथ ही पंचायत बुलाने में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद पंचायती राज विभाग की उप निदेशक रश्मि लकड़ा ने उपायुक्त गुमला को जांच कराने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा।

घटनास्थल का दौरा जांच के दौरान उन्होंने घटना स्थल का दौर...