गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरना टोली निवासी लक्की गोप और अंशु गोप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दक्ष पवार ने 18 जुलाई को गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...