गुमला, सितम्बर 8 -- Ghumla News: गुमला। रामनगर निवासी शुभम कुमार साहू ने मारपीट कर घायल करने के आरोप में लोहरदगा रोड निवासी अमित वर्मा और सुमित वर्मा के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार 22 अगस्त की रात शुभम अपने दोस्त के साथ था। इसी दौरान अमित और सुमित ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में शुभम और उसका दोस्त घायल हो गये। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...