गुमला, अक्टूबर 15 -- दुर्गापूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशन एकेडमी में शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का भावपूर्ण चरित्र चित्रण किया। इसके बाद पारंपरिक संगीत और ढोल की थाप पर गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के उत्साह और मनमोहक नृत्य ने उपस्थित शिक्षकों और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितेश रंजन भास्कर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति,...