Ghumla News: महुआटोली के ग्रामीणों ने डीसी से लगाई नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: रायडीह। जरजट्टा पंचायत के महुआटोली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचकर गांव में अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक माह से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।डीसी को सौंपे आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। हालांकि अधिक लोड होने के कारण वह कुछ ही दिनों में जल गया। इसके बाद से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.