Ghumla News: मवेशी चराने गए ग्रामीण को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल रेफर
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: चैनपुर। चैनपुर प्रखंड के हर्रा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से 45 वर्षीय अनूप एक्का की हालत बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार अनूप अपने मवेशियों को चराने खेत गया था। इसी दौरान खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.