गुमला, अक्टूबर 9 -- मतदाता सूची संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कैंप Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही बीएलओ, बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसमें लोगों से भाग लेकर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की गई है। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह और निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर मनिता कुमारी ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य नो मैपिंग और इनोमाइल्स से संबंधित नोटिस प्राप्त पात्र नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने व उनके सत्यापन में मदद करना है।इसके अलावा जिन मतदाताओं के नाम, जन्मस्थान अथवा माता-पिता के भारत में जन्मस्थ...