गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि । पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश में बसाईर टोली गांव में कच्चा मकान ढहने से प्रभावित परिवार से सोमवार को जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। शुक्रवार रात परसतन रौतिया का कच्चा मकान ढहने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जिप सदस्य ने पीड़ित परिवार को सरकारी योजना के तहत शीघ्र पक्का आवास दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परसतन रौतिया और फाकु रौतिया को एक-एक बोरा चावल भी उपलब्ध कराया। बताया गया कि फाकु रौतिया का खपरैल मकान पिछले वर्ष ही गिर गया था, लेकिन परिवार अब भी जर्जर घर में रहने को मजबूर है। मेरी लकड़ा ने उन्हें मंगलवार पूर्वाह्न प्रखंड क...