Ghumla News: भारी हंगामे के बीच आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया रद्द
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के लकेय डुमरटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को सेविका चयन प्रक्रिया ग्रामीणों के हंगामे के कारण रद्द कर दी गई। आंगनबाड़ी सेविका का पद पिछले तीन माह से रिक्त है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 24 अगस्त को चयन की तिथि निर्धारित की गई थी। चयन प्रक्रिया के लिए पहुंचीं महिला पर्यवेक्षिका जहां आरा खातून और बिमला देवी ने बताया कि पंचायत की मुखिया सुगिया देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और निर्धारित नियम कानून का पालन नहीं किया। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल चयन प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बताया कि अब सेविका चयन के लिए नई तिथि निर्धारित की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.