Ghumla News: भरनो हाथी पुल के समीप हथियार के बल पर लूटी बाइक, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाथी पुल के समीप गुरुवार की रात अपराधियों ने हथियार के बल पर सुकरा उरांव की बाइक लूट ली। घटना के बाद अपराधी बाइक लेकर रांची की ओर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर भरनो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मठ तुरिअंबा टोंकाटोली निवासी सुकरा उरांव गुरुवार की रात करीब छह बजे अपने दो साथियों के साथ सिसई से फुटबॉल मैच देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथी पुल के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया।
अपराधियों की गिरफ्तारी पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी बाइक रुकवाई। बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.