गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण की समय-सारिणी सर्वसम्मति से निर्धारित की गई, ताकि तय समय पर झंडोत्तोलन हो सके।बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष केवल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में परेड का आयोजन होगा। साथ ही झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा बीडीओ ने सभी विभाग...