गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल भरनो में सोमवार को मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव और पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने झंडी दिखाकर किया।चलंत विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में खाद्य संरक्षकों का रसायन विज्ञान, मिश्रित धातुओं के गुण, पृथ्वी पर जल की उपलब्धता और जल संरक्षण जैसे विषयों को मॉडल के जरिए समझाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पानी की बचत के महत्व से अवगत कराया गया।प्रदर्शनी वाहन के संचालक सौरभ जाना और भोलानाथ ने बताया कि इस पहल के तहत सिसई, भरनो और गुमला के हाई स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। यह भी पढ़...