गुमला, सितम्बर 24 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र के पलमाडीपा स्थित हाथी पुल के समीप एनएच-43 पर गुरुवार को बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे करीब 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में बाइक सवार अंबवा निवासी 25 वर्षीय महबुल्ला अंसारी और 22 वर्षीय मकसूद अंसारी भी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक से अंबवा से मुड़मा टाइल्स मिस्त्री का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान हाथी पुल के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महबुल्ला गंभीर रूप से घायल हुआ,जबकि मकसूद को हल्की चोट लगी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और अधेड़ को भरनो अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। महबुल्ला को प्राथमिक उपचार के बाद र...