गुमला, सितम्बर 19 -- Ghumla News: भरनो। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का शनिवार को भरनो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। वे गुमला में आयोजित प्रांतीय बैठक में शामिल होने के लिए जाने के दौरान स्कूल चौक पर रुके थे। बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किशन प्रजापत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भगवान श्री हनुमान की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- गुमला में आज से बजरंग दल की प्रांत बैठक मौके पर भोला प्रसाद केशरी,भाजपा अध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, हरिशंकर शाही, गया प्रसाद केशरी, संजय गुप्...