Ghumla News: भरनो में नवरात्र में निकली भव्य कलश यात्रा
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । मारुति के लाल समिति के तत्वावधान में बस्ती बाजार टांड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित आषाढ़ गुप्त नवरात्र चंडी पाठ के सातवें दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाहित जोड़े शामिल हुए।श्रद्धालुओं ने छठ तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया और मंदिर परिसर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना एवं चंडी पाठ संपन्न कराया गया।माता रानी के पट खुलते ही दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाचार्य नीतीश मिश्रा ने कराया।कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.