गुमला, नवम्बर 10 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। जिले में सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दीपावली की छुट्टी का फायदा उठाकर चोरों ने दो और सरकारी विद्यालयों को निशाना बनाया। चोर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा और प्राथमिक विद्यालय हेठटोली के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, खाना बनाने के बर्तन और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखा चावल व अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दीपावली की छुट्टी समाप्त होने के बाद जब प्रभारी प्रधानाध्यापक महबूब आलम और शिक्षिका बिरसमुनी उरांव अपने-अपने विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर गैस से भरा सिलिंडर, खाना बनाने के बर्तन और एमडीएम के लिए रखी राशन सामग्री गायब थी। इसके बाद शिक्षकों ने शिक्षा विभाग और भरनो थाना को घट...