गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: भरनो। भरनो प्रखंड के नवनिर्मित स्टेडियम में राइजिंग प्लेयर्स भरनो एवं उत्तरी भरनो पंचायत के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि मुखिया मंजू देवी,विशिष्ट अतिथि प्रमुख पारसनाथ उरांव,संरक्षक कपिल गोप,शमशाद खान व प्रदीप शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला मसिया और रॉयल निंघय असरा,सिसई के बीच हुआ,जिसमें सिसई की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। मुखिया मंजू देवी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और हार से निराश नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अनुशासन, एकजुटता व सहयोग भावना का संदेश देता है खेल: डॉ़ मसूद उन्होंने नश...