गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्तियों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों, समस्याओं तथा दावा-आपत्तियों की जानकारी अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को दी। अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर,प्रखंड प्रमुख पारस उरांव व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनसुनवाई,कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...