गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड कार्यालय सभागार में एसआईआर के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस कार्य में प्रखंड,अंचल व विभिन्न विभागों के कर्मियों को अन्य कार्यों से अलग कर लगाया गया है। यहां तक कि प्रखंड कार्यालय के गार्ड भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। सभी कर्मी निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने में जुटे हैं। निर्वाचन विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर मनीता कुमारी ने बताया कि अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि 22 जुलाई तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं के प्रपत्रों का कार्य भी 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: कोलेबिरा 89 तो सिमडेगा विस में 83.81 प्रतिशत पूरा हुआ डिजिटाइजेशन...