Ghumla News: भरनो में एनएच-43 पर ट्रक की टक्कर से लूना सवार दो वृद्धों की मौत
गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 पर भरनो थाना के पास सोमवार देर शाम करीब सात सड़क हादसे में टीवीएस लूना सवार दो वृद्धों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लापुंग थाना क्षेत्र के गाड़ा लोधमा गांव निवासी तिला उरांव (65वर्ष) और बेनामी उरांव (60वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों वृद्ध टीवीएस लूना से बेड़ो की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान भरनो थाना के पास पीछे से आ रहे एक टर्बो ट्रक ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.