गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय भरनो में गुरुवार को रजिस्टर में 204 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन छुट्टी के समय एसेंबली में गिनती कराने पर इतने बच्चे मौजूद नहीं मिले। इस पर डीएससी नूर आलम खान ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सेटैग कार्यक्रम के तहत लंबे समय से अनुपस्थित बच्चों की पहचान के लिए डीएससी ने गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय मठ तूरीअम्बा और पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय भरनो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण और एसएमएस किए गए बच्चों की जानकारी ली। पीएम श्री विद्यालय में 281 बच्चे नामांकित हैं। इनमें 204 की उपस्थिति दर्ज थी। डीएससी ने छुट्टी के समय खुद बच्चों की गिनती कराई तो स...