Ghumla News: भरनो के स्कूल से सिलिंडर और चावल की चोरी
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद है। आए दिन बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीते रात अज्ञात चोरों ने मध्य विद्यालय डोंबा को निशाना बनाते हुए किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और चार बोरी चावल चुरा ले गए। शनिवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। इससे पूर्व 24 अगस्त की रात भी चोरों ने मध्य विद्यालय रायकेरा के किचन का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर की चोरी कर ली थी। उसी रात प्राथमिक विद्यालय समसेरा में भी किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और दो बोरी चावल चुरा लिया गया था। लगातार स्कूलों को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। संबंधित तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बीआरसी को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.