गुमला, सितम्बर 9 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा एफसीआई गोदाम में बुधवार को चावल खाली करने आए ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित ट्रक प्रखंड कार्यालय की बाउंड्री से जा टकराया, जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक करम साहू बाल-बाल बच गया। चालक ने बताया कि वह चावल के बोरे खाली करने के लिए ट्रक पीछे कर रहा था। इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, गोदाम में चावल खाली करने का काम भी प्रभावित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...