गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराइजन स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व मार्शल आर्ट प्रशिक्षक मो. कुदरत अंसारी, मो. तौकीर अंसारी तथा सुश्री छाया रानी ने फीता काटकर किया। मौके पर विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तित्व विकास और मानसिक मजबूती का भी महत्वपूर्ण साधन है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के प्रत...