गुमला, अगस्त 26 -- Ghumla News: कामडारा। रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर बुधवार को सावन के पावन महीने को लेकर बोलबम के जयकारों से कामडारा गुंजायमान रहा। बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव से सैकड़ों शिवभक्तों का जत्था सावन महीने के अंतिम चरण में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अंगराबाड़ी रवाना हुआ। कांवरिया भक्त पदयात्रा करते हुए गाते-बजाते और झूमते नजर आए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सड़क से गुजर रहे लोग भी शिवभक्तों की अनूठी भक्ति से प्रभावित दिखे। बोलबम जाने वाले कांवरियों के लिए बसिया के समाजसेवी अनमोल टोप्पो की ओर से कामडारा के लोयंगा बाजार के समीप स्थित लैम्पस गोदाम में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कांवरियों की सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया यहां करीब 500 कांवरिया शिवभक्तों को भोजन कराया गया...