गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: डुमरी। बैंक ऑफ इंडिया की डुमरी शाखा में गुरुवार को ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक बबलु कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा, निवेश, बीमा और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में बचत व चालू खाता, टर्म डिपॉजिट, आरडी, म्यूचुअल फंड, एसआईपी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस वात्सल्य और पीपीएफ जैसी योजनाओं के लाभ बताए गए। अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध अतिरिक्त ब्याज दर की भी जानकारी दी। इस दौरान ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया के झुंझको गांव में बैंक मित्र द्वारा लगाया गया शिविर बीसी प्वाइंट ...